https://ift.tt/BExfGtM
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से गर्म होता जा रहा है. अरब सागर के गुजरात से सटे हिस्से के ऊपर सक्रिय एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम के कारण राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है. अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि माउंट आबू में न्यूनतम 10.5 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी. पश्चिमी जिलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है.
from राजस्थान News in Hindi, राजस्थान Latest News, राजस्थान News https://ift.tt/61N9HEK
https://ift.tt/UQ3RiLW
Navigation

Post A Comment:
0 comments: