भारत ने टेस्ट की सबसे पावरफुल एटमी मिसाइल अग्नि 5: बीस मिनट में जा सकती है 5000 KM, इटली से चीन तक है रेंज

Share it:

चांदीपुर/नई दिल्ली. भारत की सबसे लंबी रेंज वाली पावरफुल न्यूक्लियर मिसाइल अग्नि-5 का सोमवार को ओडिशा के अब्दुल कलाम आईलैंड से टेस्ट किया गया। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के मुताबिक, यह 5000 किमी तक रेंज कवर कर सकती है। ईस्ट में चीन, फिलीपींस और वेस्ट में यूरोप के इटली तक यह मिसाइल पहुंच सकती है। भारत इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) बनाने वाला पांचवा देश है। अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन हमसे पहले इस तरह की मिसाइल डेवलप कर चुके हैं।85% स्वदेशी है अग्नि-5...
- अग्नि-5 सतह से सतह पर मार करने वाली मीडियम से इंटरकॉन्टिनेंटल रेंज की मिसाइल है। इसका यह चौथा टेस्ट है। दूसरे और तीसरे टेस्ट से यह बात साबित हुई थी कि यह मिसाइल 20 मिनट में टारगेट को हिट कर सकती है।
- साइंटिस्ट्स की मानें तो अग्नि-5 का नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम उसे खास बनाता है।
- मिसाइल में आरएलजी (रिंग लेजर गायरोस्पेस) टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया है। इससे सटीक निशाना लगाने में मदद मिलती है।
- अग्नि में 85% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
- मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नीक के इस्तेमाल से एकसाथ कई टारगेट पर वार कर सकेगी।
क्यों खास है अग्नि?
- 1000 किलो तक वॉरहेड ले जा सकती है।
- 17 मीटर लंबी अग्नि-5 का वजन 50 टन है। लॉन्चिंग सिस्टम में कैनस्टर टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से मिसाइल को आसानी से कहीं भी ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है।
- सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल को आसानी से डिटेक्ट नहीं किया जा सकता।
- मिसाइल की तीन स्टेज हैं। ये सॉलिड फ्यूल से चलती है। कई न्यूक्लियर वॉरहेड एक साथ छोड़े जा सकेंगे। एक बार छोड़ने पर इसे रोका नहीं जा सकेगा।
अग्नि-5 की जद में आधी दुनिया
- अमेरिका को छोड़कर पूरा एशिया, अफ्रीका और यूरोप भारत के दायरे में होगा।
- भारत की इस सबसे ताकतवर मिसाइल की रेंज में पूरा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक, ईरान और करीब आधा यूरोप आता है।
- अग्नि-5 चीन, रूस, मलेशिया, इंडोनशिया और फिलीपींस तक टारगेट पर निशाना लगा सकती है।
भारत-पाक की एटमी मिसाइलों में कितना फर्क
- दोनों देशों की मिसाइल टेक्नोलॉजी में बड़ा फर्क यह है कि भारत 5000 किलोमीटर तक वार करने वाली परमाणु मिसाइल अग्नि-5 डेवलप कर चुका है और 10 हजार किलोमीटर तक जाने वाली मिसाइल टेक्नोलॉजी डेवलप कर रहा है। 
- पाकिस्तान अभी शाहीन-3 तक ही पहुंच पाया है। इसकी रेंज 2750 किमी है।
- पाक तैमूर इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल पर काम कर रहा है जिसकी कैपेबिलिटी अग्नि-5 जितनी होगी। यानी पाकिस्तान अभी हमसे एक कदम पीछे है।
- वहीं, शाहीन 3 को लेकर पाक आर्मी का दावा है कि ये पूरे भारत में कहीं भी निशाना लगा सकती है। पूर्व में म्यांमार, पश्चिम में इजरायल और उत्तर में कजाखिस्तान तक एटमी हथियार से हमला कर सकती है।
एेसे बढ़ती रही अग्नि की रेंज
- अग्नि 1: 700 किमी।
- अग्नि 2: 2000 किमी।
- अग्नि 3 और 4: 3500 किमी।
- अग्नि 5 : 5000 किमी।
ये है भारत-पाक की ताकत
भारतीय मिसाइलें
रेंज
पाकिस्तानी मिसाइलें
रेंज
अग्नि-5
5000 किलोमीटर
तैमूर (तैयार नहीं)
5000 किलोमीटर
अग्नि-4
3500 किलोमीटर
शाहीन-3
2750 किलाेमीटर
अग्नि-3
3500 किलोमीटर
शाहीन-2
2000 किलोमीटर
अग्नि-1
700 किलोमीटर
शाहीन-1
700 किलोमीटर
Share it:

Dainik Bhaskar

India

Post A Comment:

0 comments: