मोदी ने 3600Cr के शिवाजी मेमोरियल का समंदर में किया जलपूजन, दुनिया में सबसे ऊंची होगी 192 मीटर की यह मूर्ति

Share it:

मुंबई. नरेंद्र मोदी ने यहां शनिवार को शिवाजी मेमोरियल के लिए जलपूजन किया। मोदी होवरक्राफ्ट के जरिए अरब सागर में उस जगह पहुंचे जहां शिवाजी की स्टेच्यु लगाई जानी है। इस प्रोजेक्ट का बजट 3600 करोड़ है। इसमें लगने वाली शिवाजी की 192 मीटर की मूर्ति दुनिया में सबसे ऊंची होगी। यह गुजरात में लगने वाली सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी से 10 मीटर ज्यादा ऊंची होगी। मोेदी ने यहां मेट्रो प्रोजेक्ट का भी इनॉगरेशन किया। मोदी बोले- शिव स्मारक का भूमिपूजन सम्मान की बात...
- नरेंद्र मोदी होवरक्राफ्ट से छत्रपति शिवाजी मेमोरियल पर जलपूजन के लिए पहुंचे।
- इस होवरक्राफ्ट पर नरेंद्र मोदी के साथ महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और गवर्नर सी विद्यासागर राव मौजूद थे।
- जलपूजन पूरा होने के बाद नरेंद्र मोदी ने होवरक्राफ्ट के क्रू मेंबर्स के साथ फोटो भी खिंचवाई।
- इसके बाद मोदी ने एमएमआरडीए ग्राउंड पर शिवाजी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए।
- इससे पहले मोदी ने ट्वीट किया, "छत्रपति शिवाजी साहस, वीरता और सुशासन के प्रतीक थे। ये स्मारक उनकी महानता को समर्पित होगा।"
- इसके बाद मोदी ने मुंबई में दो मेट्रो परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।
फड़णवीस बोले- 15 साल की देरी से सही, आखिरकार सपना पूरा होने जा रहा है...
- फड़णवीस बोले, "वीर मराठा छत्रपति शिवाजी को भी रोकने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्हें कोई नहीं रोक पाया। हम भी किसी विरोध को प्रोजेक्ट के आड़े नहीं आने देंगे।"
- बता दें कि समंदर में शिवाजी की मूर्ति लगाए जाने का विरोध किया जा रहा था। मछुआरों का कहना था कि यहां स्मारक बनने से आसपास की मछलियां खत्म हो जाएंगी। 
- इसके अलावा इस प्रोजेक्ट के विरोध में एक ऑनलाइन कैंपेन भी चलाया गया था, जिसे 21,000 से ज्यादा लोगों का सपोर्ट मिला था।
ये है प्रोजेक्ट की खासियत
- शिवाजी मेमोरियल तट से करीब 1.5 किमी दूर समंदर में होगा।
- मेमोरियल पर शिवाजी की मूर्ति लगाई जाएगी। इस मूर्ति की ऊंचाई करीब 192 मीटर (630 फीट) होगी।
- करीब 32 एकड़ की चट्टान पर ये मेमोरियल बनाया जाएगा और यहां 10 हजार लोग एक साथ आ सकेंगे।
- यहां मंदिर, लाइब्रेरी, फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं भी डेवलप की जाएंगी।
कांग्रेस ने पहले ही कर दिया मेट्रो प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन
- पुणे में शनिवार को नरेंद्र मोदी को इस प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन करना था, लेकिन कांग्रेस ने एक दिन पहले शुक्रवार को ही भूमि-पूजन करा दिया।
- शुक्रवार को पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने भूमि-पूजन किया। 
- कांग्रेस के एक नेता ने कहा- "इस प्रोजेक्ट पर पहला हक हमारा है। मोदी के प्रोग्राम के एनसीपी चीफ शरद पवार भी शामिल होंगे।"
संजय निरुपम का आरोप- मुझे नजरबंद किया गया
- मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास कांग्रेस नेता संजय निरुपम प्रदर्शन करने वाले थे। यहां पर ही मोदी की सभा होनी है।
- निरुपम का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर लिया है।
- उन्होंने ये भी कहा, "ये इलाका मेरे घर के बाहर ही है। यहां भारी पुलिस बल तैनात है। मुझे कुछ भी करने से रोका जा रहा है।"
- इस पर मुंबई पुलिस का कहना है कि निरुपम के घर के बाहर सिक्युरिटी के चलते डिप्लॉय की गई।

Share it:

Dainik Bhaskar

India

Post A Comment:

0 comments: