10 हजार से ज्यादा के 500/1000 के पुराने नोट होने पर देना होगा 5 गुना जुर्माना, नोटबंदी पर मोदी सरकार का नया ऑर्डिनेंस

Share it:

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने नोटबंदी पर नया ऑर्डिनेंस लाने का एलान किया है। सरकार ने साफ किया है कि किसी के पास 10 हजार से ज्यादा 500/1000 रु. के पुराने नोट पाए जाने पर जुर्माना भरना होगा। 30 दिसंबर को पुराने नोट बैंक में जमा करने की आखिरी तारीख है। ऑर्डिनेंस के मुताबिक, एक जनवरी से 31 मार्च तक अगर आपके पास तय लिमिट से ज्यादा पुराने नोट मिलते हैं तो 5 हजार या उसका 5 गुना जुर्माना लगेगा। 31 मार्च के बाद जुर्माना बढ़कर 10 हजार या 5 गुना (जो ज्यादा हो) हो जाएगा। ऐसे भी समझ सकते हैं कि जनवरी से कोई भी शख्स (जरूरी होने पर) 10 हजार से ज्यादा जमा नहीं करा सकेगा। ऐसा होने पर उसे जुर्माना देना होगा। ऑर्डिनेंस करेगा सरकार को सपोर्ट...

- 'द स्पेसिफाइड बैंक नोट्स सेसेशन ऑफ लाइबिलिटीज ऑर्डिनेंस' के मुताबिक, सरकार को नोटबंदी के बाद लेजिस्लेटिव का सपोर्ट मिलेगा।
- नरेंद्र मोदी की अगुआई में हुई कैबिनेट मीटिंग में आरबीआई एक्ट में बदलाव करने को मंजूरी दी गई।
- बदलाव के मुताबिक, भविष्य में आने वाली दिक्कतों को रोकने के लिए बड़े नोटों को हटाने को लेकर सरकार और आरबीआई की जवाबदेही खत्म कर दी गई है। 
- वहीं, सरकार ने ये भी साफ किया है कि 10 पुराने नोट मिलने पर कोई जुर्माने का प्रावधान नहीं होगा। 
- 10 नोट यानी बंद हुए नोटों में बड़ा हिस्सा 1000 का है। इस तरह माना जा रहा है कि 10 हजार रुपए तक पुराने नोट रखने की लिमिट है। इससे कम नोट होने पर जुर्माना नहीं देना होगा।
जेल की सजा का लाया गया था प्रपोजल
- सूत्रों के मुताबिक, 31 मार्च के बाद पुरानी करंसी मिलने पर 4 साल की जेल की सजा का प्रस्ताव लाया गया था। लेकिन इस बात को मंजूरी मिली या नहीं, ये साफ नहीं हो पाया है।
- ऑर्डिनेंस राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनके साइन होने के बाद यह लागू हो जाएगा।
- बता दें कि नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को नोटबंदी का एलान किया था। 30 दिसंबर, पुराने नोट बैंक अकाउंट में जमा करने की आखिरी तारीख है।
6 महीने में बनाना होगा कानून
- जब संसद का सेशन न चल रहा हो और कोई कानून लाने की जरूरत हो तो सरकार ऑर्डिनेंस लाती है।
- अगर 6 महीने के भीतर इसे संसद में पास न कराया जाए तो यह अपने आप ही खत्म हो जाता है।

इन लोगों को 31 मार्च तक जमा करने की छूट
- सरकार ने पुराने नोट बैंक में जमा करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर रखी है।
- इसके अलावा, 31 मार्च तक विदेश गए हुए, सेना में दूरदराज के इलाकों में तैनात जवान या फिर उचित कारण बताकर बैंक में पुराने नोट जमा करा सकते हैं।
- जरूरी कारण बताकर देश में 19 आरबीआई ब्रांच पर भी पुराने नोट जमा किए जा सकेंगे।
1978 में भी सरकार लाई थी ऑर्डिनेंस
- 1978 में मोरारजी देसाई ने सरकार की जवाबदेही खत्म करने के लिए ऐसा ही ऑर्डिनेंस लाई थी।
- मोरारजी सरकार ने 1000, 5000 और 10000 के नोट बंद किए थे।
Q&A में जानें- ऑर्डिनेंस का फायदा और क्यों ला रही सरकार...
1# सरकार क्यों ला रही ऑर्डिनेंस?
- 30 दिसंबर को 500/1000 के पुराने नोट बैंक में जमा करने का आखिरी दिन है। मोदी ने 8 नवंबर को नोटबंदी का एलान किया था।
2# ये कब से लागू होगा?
- 1 जनवरी से 10 नोट से ज्यादा मिलने पर जुर्माना देना होगा।
3# कितने पुराने नोट रखने पर नहीं लगेगा जुर्माना?
- 10 नोट यानी बंद हुए नोटों में बड़ा हिस्सा 1000 का है। इस तरह माना जा रहा है कि 10 हजार रुपए तक पुराने नोट रखने की लिमिट है। इससे कम नोट होने पर कोई जुर्माना नहीं होगा।
4# किस लिमिट से ज्यादा रखने पर जुर्माना हो सकता है?
- 10 हजार रुपए लिमिट के बाद नोट मिलने पर जुर्माना लगेगा।
- 1 जनवरी से 31 मार्च तक तय लिमिट से ज्यादा पुराने नोट मिलने पर 5 हजार या उसका 5 गुना ज्यादा जुर्माना देना होगा।
- 1 अप्रैल से जुर्माने की रकम 10 हजार या 5 गुना (जो ज्यादा हो) होगी।
5# पकड़े जाने पर क्या जेल भी जाना होगा?
- कैबिनेट में 4 साल की जेल का प्रपोजल रखा गया था।
- लेकिन इसपर मुहर लगी या नहीं, इसका पता नहीं चल सका।
6# इससे क्या फायदा होगा?
- जिनके पास बड़ी तादाद में पुराने नोट हैं, वे इसे जाहिर करेंगे और आरबीआई में जमा करेंगे। इससे सरकार को ब्लैकमनी का पता चल सकेगा।
Share it:

Dainik Bhaskar

India

Post A Comment:

0 comments: